Pages

Friday, July 24, 2020

बूझो तो जाने

बूझो तो जानें : क्या आप इन पहेलियों को सुलझा 

सकते हैं?

1. गोल हूं पर गेंद नहीं
     पूंछ है पर पशु नहीं
     पूंछ पकड़कर खेलें बच्चे
     फिर भी मेरे आंसू न निकलते।

2. ऊंट की बैठक
     हिरण सी तेज चाल
    वो कौन सा जानवर
     जिसके पूंछ न बाल

3. मुझमें भार सदा ही रहता
    जगह घेरना मुझको आता
    हर वस्तु से गहरा रिश्ता
     हर जगह मैं पाया जाता। 

4. पत्ते के अंदर है बंद
     स्वादिष्ट जैसे कलाकंद
     बाजार हो या मेला
     खाया जाता है अकेला

5. चार कोनों का नगर बना
     चार कुंए बिन पानी
     चोर 18 उसमें बैठ लिए, 
     एक रानी, आया एक दरोगा
      सबको पीट-पीट कर कुंए में डाला
     बताओ मैं कौन?

6. एक पैर है काली धोती
     जाड़े में वह हरदम सोती     
     गर्मी में है छाया देती
     सावन में वह हरदम रोती।

7. आपस की उलझन सुलझाकर
     अगल अलग जो बांटता। दांत नहीं वह काटता।

8. एक लाठी की सुनो कहानी, 
     भरा इसमें मीठा पानी

9. 1 रूपये की 40 चिड़िया 
    3 रुपये का 1 कबूतर
    5 रूपये का 1 मुर्गा, तो बताओ
    की 100 रूपये में 100 पक्षी कैसे आयेंगे?

10.                                                             
  आप नदी का पास हैं और 

आपके पास एक 5 लीटर
 और एक 3 लीटर का पानी
 नापने का  डिब्बा है, अगर आपको 
1 लीटर पानी नापना हो तो कैसे नापेंगे?



11. रमेश से सौ रूपये के छुट्टे मांगे गए
और शर्त यह रखी गयी की उनमे कोई
भी 10 रूपये का नोट ना हो, तो बताओ रमेश 
ने पैसे कैसे दिए?


12. एक फूल है काले रंग का 
सर पर सदा सुहाए,
तेज धुप में खिल खिल जाता पर 
छाया में मुरझाये. बताओ क्या?


13. एक लाइन खींचो और इस लाइन को दोबारा छुए बिना इसे छोटा करके दिखाओ.


14.  पिक्चर में दी गई पहेली को सुलझाओ और ? का मान बताओ.


hindi paheliyan for kids

15.  एक किलो रूई और एक किलो लोहे में क्या ज्यादा भारी होगा?


16. दो चीटियों के आगे दो चीटियाँ हैं, 2 चीटियों के पीछे 2 चीटियाँ हैं और 2 चीटियों के बगल में दो चीटियाँ हैं बताओ कुल कितनी चीटियाँ हैं?

17. एक रात को 7 चोर आम चोरी करके सो रहे होते है. उनमे से 2 चोर उठ कर सारे आम आपस में बराबर बराबर बाँट लेते है, तब एक जाता है. तभी तीसरा चोर उठ जाता है, और वो तीनो सारे आम फिर से आपस में बाँट लेते है, तब भी एक आम बच जाता है. ऐसे करते करते सारे चोर उठते है, और हमेशा एक आम बच जाता है. किन्तु सरे चोर उठने के बाद आम बांटने पर कोई भी आम नहीं बचता।
तो बताओ उन चोरो ने कम से कम कितने आम चुराएं होंगे ?



बूझो तो जाने उत्तर

Answer Question Stock Illustrations – 39,013 Answer Question Stock ...

उत्तर: 

1. गुब्बारा, 

2. मेंढक, 

3. गैस, 

4. केला, 

5. कैरम बोर्ड, 

6. छतरी, 

7. कंघी, 

8. गन्ना

9. 2 रूपये की 80 चिड़िया 
    3 रूपए का 1 कबुतर और 95 रूपये के 19 मुर्गे ।



10                                                         सबसे पहले हम 3 लीटर वाले 
डिब्बे में पानी भरकर 5 लीटर 
वाले डिब्बे में भरेंगे, उसके बाद फिर से 
3 लीटर वाले डिब्बे को पानी से भरकर 5 लीटर वाले 
डिब्बे में भरेंगे. अब क्यूंकि हमने पहले भी 
5 लीटर वाले में पानी  भरा है तो 5 लीटर
 वाले डिब्बे में 3+2 = 5 लीटर पानी भर गया 
और 1 लीटर पानी हमारे पास बच गया ।


11.                        50+20+5+5+5+5+5+2+2+1=100


12. छाता 


13. इस लाइन के सामने एक लम्बी लाइन खींच दो. पहली लाइन अपने आप छोटी हो जाएगी.


14. अंगूर से शुरू करते हैं: 

अंगूर+अंगूर = 24,     तो अंगूर =12 

स्ट्रॉबेरी*1 = अंगूर      तो स्ट्रॉबेरी = 12

1 स्ट्रॉबेरी = 3 पाइनएप्पल     तो 1 पाइनएप्पल = 4 

दिया है [तरबूज+पाइनएप्पल =  6] तो तरबूज = 2

इस प्रकार अंगूर+स्ट्रॉबेरी+तरबूज = ?

12+12+2 = 26.

यहाँ ? का मान 26 होगा


15. दोनों बराबर भारी होंगे. भाई एक किलो का मतलब एक किलो ही होता है चाहे वह रूई हो, लोहा हो या अन्य कुछ पदार्थ.


16. 4 चीटियाँ. वर्गाकार खड़ी हुई हैं.



17. तो 7 चोरो ने 301 आम चुराए



Thursday, July 16, 2020

कहानी सुनो

Stories, Rhymes and Biographies कहानियाँ, कविताएँ व जीवनियां

The Rhyme Challenge | BookTrust


1..  बाल कविताएँ ( लिखित )

बाल कविताएँ

अ आगे.

आ आगे.