Pages

Showing posts with label GK. Show all posts
Showing posts with label GK. Show all posts

Friday, July 14, 2023

Chandrayan 3 Mission लाइव Broadcasting - चंद्रयान 3 मिशन लाईव ब्रॉडकास्टिंग


चंद्रयान -3 की लैंडिंग की लाइव ब्रॉडकास्टिंग








भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।



इस बार चंद्रयान-3 को LVM3 रॉकेट ने जिस ऑर्बिट में छोड़ा है वह 170X36,500 किलोमीटर वाली अंडाकार जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) है. पिछली बार चंद्रयान-2 के समय 45,575 किलोमीटर की कक्षा में भेजा गया था. इस बार यह कक्षा इसलिए चुनी गई है ताकि चंद्रयान-3 को ज्यादा स्थिरता प्रदान की जा सके.

ISRO प्रमुख सोमनाथ ने 600 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत वाले इस मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि चंद्रयान-3 को एक अगस्त से चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर किये जाने की योजना है। इसरो के अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग 16 मिनट बाद प्रणोदन मॉड्यूल रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया । चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन नियंत्रण कक्ष (एमसीसी) से कहा कि रॉकेट ने चंद्रयान-3 को सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है।


पीएम मोदी ने किया ट्वीट

चंद्रयान 3 लॉन्च से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, '14 जुलाई 2023 की तारीख भारत के स्पेस सेक्टर के इतिहास में सवर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा. चंद्रयान 3 हमारा तीसरा चांद पर तीसरा मिशन है, जो अपना सफर शुरू कर रहा है. ये बेहतरीन मिशन हमारे देश की उम्मीदों और सपनों को लेकर जा रहा है. चंद्रयान 3 तीन लाख किमी का सफर तय करेगा और आने वाले हफ्तों में चांद पर पहुंच जाएगा. इसमें लगे साइंटफिक उपकरण चांद की सतह के बारे में अध्ययन करेगा और हमारे भी ज्ञान को बढ़ाएगा.'


Sunday, November 20, 2022

Daily Current Affairs - November 2022

November 2022

19 November 2022

प्रश्न: हाल ही में ONGC के अगले प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर:
 अरुण कुमार सिंह।

प्रश्न: कोरोना महामारी के बाद नई कंपनियों को खोलने में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर:
 महाराष्ट्र।

प्रश्न: हाल ही में डॉ सीवी आनंद बोस को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ?
उत्तर:
 पश्चिम बंगाल।

प्रश्न: यूरोपियन काउंसिल की स्थापना करने वाली पहली भारतीय कंपनी कौनसी बनीं हैं ?
उत्तर:
 Wipro.

प्रश्न: हाल ही में कैंब्रिज डिक्शनरी का ‘वर्ड ऑफ़ द इयर 2022’ कौनसा बना है ?
उत्तर:
 होमर।

प्रश्न: किस राज्य सरकार ने हाल ही में रामायण और महाभारत सर्किट बनाने का निर्णय लिया है ?
उत्तर:
 उत्तरप्रदेश।

प्रश्न: हाल ही में ‘बंडारू विल्सनबाबू’ किस देश में भारत के राजदूत नियुक्त हुए हैं ?
उत्तर:
 कोमोरोस।

प्रश्न: भारत और किस देश ने 5वीं द्विपक्षीय साइबर नीति वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की है ?
उत्तर:
 ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न: हाल ही में ISRO ने पहले निजी रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कहाँ से किया है ?
उत्तर:
 श्री हरिकोटा।

प्रश्न: किसे हाल ही में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर:
 सूरज भान।

डेली करेंट अफेयर्स 18 नवम्बर 2022





प्रश्न: हाल ही में किस राज्य ने दुनिया की ‘पहली ड्रोन मध्यस्थता पशुधन टीकाकरण’ सेवा शुरू की है ?
उत्तर:
 अरुणांचल प्रदेश।

प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘बाजरा मिशन’ की शुरुआत की है ?
उत्तर:
 असम।

प्रश्न: हाल ही में किसने चन्द्रमा के लिए एक मिशन पर ‘आर्टिमिस-1 राकेट’ लांच किया है ?
उत्तर:
 NASA.

प्रश्न: उत्तराखंड राज्य के हाईकोर्ट को हाल ही में कहाँ शिफ्ट किया जा रहा है ?
उत्तर:
 हल्द्वानी।

प्रश्न: हाल ही में UAE ने पहली ‘ग्लोबल मीडिया कांग्रेस’ की मेजबानी कहाँ पर की है ?
उत्तर:
 अबू धाबी।

प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में छः ‘हाई टेक शहरों’ की घोषणा की है ?
उत्तर:
 कर्नाटक।

प्रश्न: हाल ही में पूर्वोतर ओलम्पिक खेलों के दुसरे संस्करण का समापन कहाँ हुआ है ?
उत्तर:
 शिलांग।

प्रश्न: ‘ITTF’ के एथलीट आयोग में चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं ?
उत्तर:
 शरत कमल।

प्रश्न: भारत ने किस देश के साथ COP27 की तर्ज पर ‘लीडआईटी समिट’ की मेजबानी की ?
उत्तर:
 स्वीडन।

प्रश्न: हाल ही में किस वैश्विक समूह ने ‘ग्लोबल शील्ड’ बीमा पहल की घोषणा की है ?
उत्तर:
 G-7 और G-20.

प्रश्न: हाल ही में किसे सरकार द्वारा RBI के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया गया है ?
उत्तर:
 विवेक जोशी।

प्रश्न: किस ऑट्रेलियन क्रिकेटर ने अगले साल ‘टेस्ट क्रिकेट’ से सन्यास की घोषणा की है ?
उत्तर:
 डेविड वार्नर।

प्रश्न: हाल ही में जारी ‘जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022’ में कौन शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर:
 डेनमार्क।

प्रश्न: हाल ही में किसने ‘बंगलुरु टेक शिखर सम्मलेन’ का उद्धघाटन किया है ?
उत्तर:
 नरेंद्र मोदी।

प्रश्न: ‘जियोमार्ट इंडिया 2022 शिखर सम्मलेन’ का उद्धघाटन हाल ही में कहाँ हुआ है ?
उत्तर:
 हैदराबाद।

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘पेसा कानून’ लागू किया है ?
उत्तर:
 मध्य प्रदेश।

प्रश्न: एक ट्रिलियन डॉलर गंवाने वाली दुनिया की पहली सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी कौनसी बनी है ?
उत्तर:
 अमेजन।

प्रश्न: हाल ही में किस देश ने पहला ‘बिली जीन किंग कप’ जीता है ?
उत्तर:
 स्विट्ज़रलैंड।

प्रश्न: शिव नरवाल ने हाल ही में ‘एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप’ में कौनसा पदक जीता है ?
उत्तर:
 स्वर्ण।

प्रश्न: हाल ही में ‘G-20’ का अध्यक्ष कौनसा देश बना है ?
उत्तर:
 भारत।

प्रश्न: हाल ही में ‘प्रसार भारती’ के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर:
 गौरव द्विवेदी।

प्रश्न: किस राज्य ने हाल ही में ’15 नवम्बर’ को अपना स्थापना दिवस मनाया है ?
उत्तर:
 झारखण्ड।

प्रश्न: हाल ही में कौनसी कंपनी भारत का पहला ‘मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क’ बनाएगी ?
उत्तर:
 रिलाइंस।

प्रश्न: किस राज्य ने गानों में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है ?
उत्तर:
 पंजाब।

प्रश्न: हाल ही में स्लोवेनिया की ‘पहली महिला राष्ट्रपति’ कौन चुनी गयीं है ?
उत्तर:
 नतासा पर्क मुसर।

प्रश्न: किस राज्य में हाल ही में ’55वां पुस्तकालय सप्ताह’ मनाया गया है ?
उत्तर:
 आंध्र प्रदेश।

प्रश्न: हाल ही में किसे ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम पुरस्कार’ दिया जाएगा ?
उत्तर:
 कार्लोस सौरा।

प्रश्न: किसने हाल ही में ‘ब्राजीलियाई F1 ग्रांड प्रिक्स’ जीती है ?
उत्तर:
 जॉर्ज रसेल।

प्रश्न: हाल ही में ‘अंतराष्ट्रीय गीता’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?
उत्तर:
 कुरुक्षेत्र।

प्रश्न: कहाँ पर हाल ही में ’17वां G20 शिखर सम्मलेन’ शुरू हुआ है ?
उत्तर:
 इंडोनेशिया।

प्रश्न: हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को ’04 स्टार ईट राइज स्टेशन’ का प्रमाणपत्र मिला है ?
उत्तर:
 भोपाल रेलवे स्टेशन।

प्रश्न: भारत-फ्रांस ‘संयुक्त वायु अभ्यास’ का 7वां संस्करण हाल ही में कहाँ संपन्न हुआ है ?
उत्तर:
 जोधपुर।

प्रश्न: हाल ही में ‘ASEAN’ किस देश को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करने पर सहमत हुआ है ?
उत्तर:
 पूर्वी तिमोर।

प्रश्न: किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘ICCR’ के साथ समझौता किया है ?
उत्तर:
 बिहार।

प्रश्न: हाल ही में ‘IBSA नेत्रहीन फुटबाल महिला एशियाई चैम्पियनशिप 2022’ की मेजबानी कौन करेगा ?
उत्तर:
 भारत।

प्रश्न: किस राज्य ने हाल ही में वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट में ‘रेस्पोंसिबल टूरिज्म ग्लोबल अवार्ड’ जीता है ?
उत्तर:
 केरल।

प्रश्न: हाल ही में 41वां ‘भारत अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला’ कहाँ शुरू हुआ है ?
उत्तर:
 नई दिल्ली।

प्रश्न: ‘अमूर फाल्कन फेस्टिवल’ का 7वां संस्करण हाल ही में कहाँ मनाया गया है ?
उत्तर:
 मणिपुर।

प्रश्न: हाल ही में किस वर्ष ‘आसियान-भारत मैत्री वर्ष’ के रूप में घोषित किया गया है ?
उत्तर:
 2022.

प्रश्न: किसने हाल ही में ‘MTV यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स 2022’ में चार पुरस्कार जीते हैं ?
उत्तर:
 टेलर स्विफ्ट।

प्रश्न: हाल ही में किसने ‘ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेल पोर्टल’ लांच किया है ?
उत्तर:
 आर के सिंह।

प्रश्न: कौन सा देश ‘अंडर 19 वर्ल्डकप’ की मेजबानी करेगा ?
उत्तर:
 श्री लंका।

प्रश्न: हाल ही में ‘इंडियन बायोलॉजिकल डाटा सेण्टर’ का उद्धघाटन किस राज्य में किया गया है ?
उत्तर:
 हरियाणा।

प्रश्न: वैश्विक उतपादन में 41% के का साथ हाल ही में ‘बाजरा प्रमुख उत्पादक देश’ कौन सा बन गया है ?
उत्तर:
 भारत।

प्रश्न: हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता को ‘ग्लोबल आइकन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर: 
शाहरुख़ खान।

प्रश्न: किस राज्य में गरीब पिछड़े वर्गों के आरक्षण को 77% तक बढ़ने के लिए हाल ही में विधेयक पारित किया गया है?
उत्तर:
 झारखंड।

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य में ‘कावेरी साउथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी’ को अधिसूचित किया गया है ?
उत्तर: 
तमिलनाडु।

प्रश्न: ‘ICC हॉल ऑफ़ फेम’ में हाल ही में किसे शामिल किया गया है ?
उत्तर:
 शिवनारायण चंद्रपॉल।

प्रश्न: हाल ही में जारी ‘QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में भारत में कौनसा संस्थान शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर:
 IIT बॉम्बे।

प्रश्न: ‘एशियन एयरगन चैम्पियनशिप’ में हाल ही में ‘महुली घोष’ ने कौनसा पदक जीता है ?
उत्तर:
 स्वर्ण।

प्रश्न: हाल ही में 2022 के ‘श्री लाल शुक्ल स्मृति इफ्को साहित्य सम्मान’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
उत्तर:
 जयनंदन।

प्रश्न:- हाल ही में ‘इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड’ किसने जीता है ?
उत्तर-
 हरियाणा।

प्रश्न:- हिमाचल प्रदेश में हाल ही में दुनिया का सबसे ऊँचा मतदान केंद्र कौन सा बना है ?
उत्तर-
 टशीगंग।

प्रश्न:- हाल ही में IMF किस देश को आर्थिक संकट से निपटने के लिए 4.5 बिलियन डॉलर का ऋण प्रदान करेगा ?
उत्तर-
 बांग्लादेश।

प्रश्न:- किस टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में ‘2022 पुरुष एकल पेरिस मास्टर्स ख़िताब’ जीता है ?
उत्तर-
 होल्गर रूने।

प्रश्न:- हाल ही में BIMSTEC के कृषि मंत्रियों की दूसरी बैठक की मेजबानी किसने की है ?
उत्तर-
 भारत।

प्रश्न:- ‘नवी टेक्नोलॉजी’ ने हाल ही में किसे अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है ?
उत्तर-
 एम एस धोनी।

प्रश्न:- हाल ही में किसने ‘मिडिल ईस्ट ग्रीन इनिशिएटिव’ के लिए 2.5 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता जताई है ?
उत्तर- 
सऊदी अरब।

प्रश्न:- भारतीय सेना ने किस राज्य में वालोंग मेले का आयोजन किया है ?
उत्तर-
 अरुणाचल प्रदेश।

प्रश्न:- हाल ही में ‘इंडिया स्टोनमार्ट इंटरनेशनल एग्जीबिशन’ के 11वें संस्करण की मेजबानी कौन करेगा ?
उत्तर-
 जयपुर।

प्रश्न:- ESIC ‘मातृत्व लाभ’ के लिए ऑनलाइन

धरनी पोर्टल किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया था ?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव द्वारा घोषणा की गयी कि वे गैर-कृषि भूमि और संपत्तियों के पंजीकरण को ‘धरानी’ पोर्टल के माध्यम से शुरू करेंगे।

एशिया की पहली सोर ऊर्जा सक्षम टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन कहाँ किया जाएगा ?

महाराष्ट्र में

जनता दल के किस सदस्य ने 16 नवम्बर 2020 को 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की ?

नितीश कुमार

11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस किस भारतीय व्यक्तित्व की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है?

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है ये स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने।

भारत ने 2021 में UNGA प्रेसीडेंसी के लिए, किस देश के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद की उम्मीदवारी का समर्थन करने की घोषणा की?

भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र की अध्यक्षता के लिए मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद की उम्मीदवारी के लिए अपने समर्थन करने की घोषणा की

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में शामिल होने वाला 190वां देश कौन बन गया ?

अंडोरा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में शामिल होने वाला 190वां देश कौन बन गया।

किस देश के सभी डॉक्टर्स को ‘गोल्डन वीजा’ दिया जाएगा ?

UAE के सभी डॉक्टर्स को ‘गोल्डन वीजा’ दिया जाएगा।

दिल्ली की पहली ‘पशु डीएनए प्रयोगशाला’ कहाँ स्थापित की गई है ?

रोहिणी में।

चीन ने कब तक कार्बन-न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
2060 तक 


Wednesday, November 16, 2022

Materials for Preparation of KVS LDE HM

 

EDUCATION CODE ( KVS )

 

PPT - CLICK HERE


PDF - CLICK HERE


CHAPTER VIII OF EDUCATION CODE ( DISCIPLINE )  - CLICK HERE



AMENDMENT IN EDUCATION CODE  - CLICK HERE

AMENDMENT IN EDUCATION CODE  - CLICK HERE

AMENDMENT IN EDUCATION CODE  - CLICK HERE


AMENDMENT IN EDUCATION CODE  - CLICK HERE

Monday, May 17, 2021

महाराष्ट्र के 15 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी – Tourist Places In Maharashtra

 महाराष्ट्र भारत का एक प्रमुख राज्य है जिसको ‘गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। महाराष्ट्र देश के दूसरे कई राज्यों की तुलना में काफी बड़ा है। पश्चिमी घाट से निकटता के कारण यह तरफ पहाड़ों की सुरम्य पृष्ठभूमि से धन्य है और दूसरी तरफ सुंदर कोंकण तट है। महाराष्ट्र हर साल अपने असीमित आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को आमंत्रित करता है। भारत में दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र भारत के दिल के मध्यप्रदेश के ठीक बगल में स्थित है। महाराष्ट्र कई प्राचीन किलों, महलों, गुफाओं, मंदिरों और कई प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से भरपूर हैं।


1. महाराष्ट्र का इतिहास – History Of Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र का इतिहास - History Of Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र का समृद्ध इतिहास आपको उस पुराने समय में वापस लेकर जाता है जब यह तीसरी और चौथी शताब्दी में कोंकण का क्षेत्र मौर्यों के नियंत्रण में आ गया था। मौर्य साम्राज्य के विघटन के बाद सातवाहन (230 ईसा पूर्व – ईस्वी 225) इस क्षेत्र पर शासन करने के लिए आए। यहां पर बाद में चालुक्य और राष्ट्रकूट साम्राज्यों के महान शासक आए जिन्होंने महाराष्ट्र को संस्कृति और कला का महान केंद्र बनाया। यादव इन राज्यों में अंतिम राजा थे जिन्होंने 12 वीं शताब्दी की शुरुआत में अपनी सत्ता खो दी और जिसके बाद महाराष्ट्र में मुसलमानों ने लम्बी अवधि तक शासन किया। 17 वीं शताब्दी में मराठा इस क्षेत्र पर शासन करने के लिए आये। शिवाजी मराठों के पहले महान शासक थे और अंग्रजों ने मराठों को हराने के बाद यहां अपना शासन स्थापित किया।



2. महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल – Maharashtra Paryatan Sthal Information In Hindi

महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल - Maharashtra Paryatan Sthal Information In Hindi

महाराष्ट्र भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने कई पर्यटन स्थलों जैसे प्राचीन किलों, महलों, गुफाओं, मंदिरों और प्राकृतिक स्थानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है, अगर आप महाराष्ट्र राज्य की यात्रा करना चाहते हैं तो आगे पढ़ते रहे हम आपको यहां महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2.2 महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल अजंता और एलोरा गुफाएं – Maharashtra Ke Paryatan Sthal Ajanta And Ellora Caves In Hindi

महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल अजंता और एलोरा गुफाएं - Maharashtra Ke Paryatan Sthal Ajanta And Ellora Caves In Hindi

अजंता और एलोरा गुफाएं भारत के महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद शहर के पास स्थित हैं जो भारत की सबसे प्राचीन प्राचीन रॉक-कट गुफाओं में से एक हैं। अजंता और एलोरा गुफाएं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा घूमने जाने वाले पयर्टन स्थलों में से एक है। सुंदर मूर्तियों, चित्रों और भित्तिचित्रों के साथ सुसज्ज्ति अजंता और अलोरा की गुफाएँ बौद्ध, जैन और हिंदू स्मारकों का मेल है। अजंता और एलोरा की गुफाएँ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया है।


2.3 महाराष्ट्र में घूमी जाने वाली जगह पुणे – Maharashtra Me Ghumi Jane Wali Jagha Pune In Hindi

महाराष्ट्र में घूमी जाने वाली जगह पुणे - Maharashtra Me Ghumi Jane Wali Jagha Pune In Hindi

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और प्रमुख पर्यटन स्थल है। पुणे ऐसा शहर है जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपने पर्यटन स्थलों से प्रसन्न कर देता है उनको पूरी तरह रोमांचित कर देता है। पुणे शहर अपने ऐतिहासिक किलों, साफ समुद्र तटों, पिकनिक स्पॉट और झरनों की वजह से काफी लोकप्रिय है। अगर आप महाराष्ट्र घूमने की लिए जा रहे हैं तो एक बार पुणे शहर की यात्रा जरुर करें।

2.4 महाराष्ट्र का प्रमुख धार्मिक स्थल शिरडी – Maharashtra Ka Pramukh Dharmik Sthal Shirdi In Hindi

महाराष्ट्र का प्रमुख धार्मिक स्थल शिरडी - Maharashtra Ka Pramukh Dharmik Sthal Shirdi In Hindi

शिरडी महाराष्ट्र का प्रमुख धार्मिक स्थल होने के साथ ही भारत का  एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है जहां पर हर रोजाना भारी संख्या में भक्त साईं बाबा के दर्शन करने के लिए जाते हैं। शिरडी भारत के महान संत साईं बाबा का घर है जहां पर उनके कई मंदिर और उनसे जुड़े हुए ऐतिहासिक स्थल बने हुए हैं। शिरडी नासिक शहर से जुड़ा हुआ है और यह एक छोटी जगह होने के बाद भी धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है। शिरडी आने वाले भक्तों का मानना है कि साईं बाबा उनकी हर मनोकामना को पूरा करेंगे। शिरडी की यात्रा के दौरान आप यहां स्थित चावड़ी, समाधि मंदिर और वेट एन जॉय वाटर पार्क जैसे स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।


2.5 महाराष्ट्र के हिल स्टेशन पंचगनी – Maharashtra Ke Hill Station Panchgani In Hindi

महाराष्ट्र के हिल स्टेशन पंचगनी - Maharashtra Ke Hill Station Panchgani In Hindi

पंचगनी महाराष्ट्र का एक प्रमुख हिल स्टेशन है जो 1334 मीटर की ऊंचाई स्थित है। पंचगनी का नाम महाराष्ट्र के सबसे ठंडे और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की लिस्ट में आता है। यह जगह अपने मनोरम दृश्यों की वजह से जानी जाती है जिसका इस्तेमाल ब्रिटिश काल में ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट के रूप में उपयोग किया जाता था। सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से महाराष्ट्र के इस पर्यटन स्थल का नाम पंचगनी पड़ा है। पंचगनी की उंचाई से आप कमलगढ़ किले और धाम डैम झील के आकर्षक नजारों को देख सकते हैं। पंचगनी पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए जन्नत के सामान है।

2.7 महाराष्ट्र का धार्मिक स्थल नासिक – Maharashtra Ka Dharmik Sthal Nashik In Hindi

महाराष्ट्र का धार्मिक स्थल नासिक - Maharashtra Ka Dharmik Sthal Nashik In Hindi

नासिक महाराष्ट्र का एक ऐसा धार्मिक हिंदू शहर है जो हर 12 साल में होने वाले कुंभ मेले को आयोजित करता है। नासिक महाराष्ट्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित एक शहर है जो बहुत सारे सारे विदेशी मंदिरों का घर है और हिंदू पुरानी कथा की उस जगह के रूप में भी प्रसिद्ध है जहां पर लक्ष्मण द्वारा रावण की बहन, शूर्पणखा की नाक काटी गई थी। शिरडी और त्र्यंबकेश्वर आने वाले हजारों पर्यटक नासिक घूमने के लिए भी आते हैं। नासिक में कई मंदिरों के साथ किले, झरने और अंगूर के बाग भी हैं। 

2.8 महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल औरंगाबाद – Maharashtra Ke Paryatan Sthal Aurangabad In Hindi

महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल औरंगाबाद - Maharashtra Ke Paryatan Sthal Aurangabad In Hindi

औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य का प्रमुख शहर है जिसको सरकार ने साल 2010 में महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में घोषित किया था। औरंगाबाद एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है जो पर्यटकों को अपने दर्शनीय स्थलों के साथ प्रसन्न करने की दम रखता है। औरंगाबाद शहर को अपना नाम 17 वीं शताब्दी ईस्वी में मुगल सम्राट औरंगजेब की पूर्ववर्ती राजधानी होने की वजह से मिला था। यह शहर अजंता और एलोरा, दौलताबाद किले की बेहद प्रसिद्ध गुफाओं के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह औरंगजेब के मकबरे और अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध बीबी और काक-मकबरा, भारत में 12 शिव ज्योतिर्लिंग में से एक का घर होने की वजह से जाना जाता है।

2.9 महाराष्ट्र का हिल स्टेशन लवासा – Maharashtra Ka Hill Station Lavasa In Hindi

महाराष्ट्र का हिल स्टेशन लवासा - Maharashtra Ka Hill Station Lavasa In Hindi

महाराष्ट्र में स्थित लवासा भारत के नए हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यह शहर एक सुंदर परियोजना है जो इटालियन शहर पोर्टोफिनो पर आधारित है। लवासा 7 पहाड़ियों में फैला हुआ है जो 25000 एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है। लवासा सुंदरता और इंफ्रास्ट्रक्चर का एक आदर्श मिश्रण है जो अपने पर्यटकों को सुरम्य दृश्यों से लेकर होटल, रिसॉर्ट्स, शैक्षणिक संस्थानों, आईटी कंपनियों, मॉल, आवासीय संपत्ति, आदि के साथ बहुत अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचे की पेशकश करता है।

2.10 महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल लोनावाला – Maharashtra Ka Paryatan Sthal Lonavala In Hindi

महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल लोनावाला - Maharashtra Ka Paryatan Sthal Lonavala In Hindi

लोनावाला महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो पुणे और मुंबई के करीब स्थित है। यह पर्यटन स्थल अपने बहुत सारे झरनों, झीलों और पहाड़ियों के साथ पर्यटकों और ट्रेकर्स के लिए अच्छी जगह है। लोनावाला, सह्याद्री पहाड़ियों का एक हिस्सा है जो पर्यटकों को प्रकृति का आकर्षक और मनमोहक अनुभव प्रदान करता है। अगर आप लोनावाला घूमने के लिए आते हैं तो यहां के रास्ते पर पड़ने वाले खंडाला और राजमाची की यात्रा जरुर करें।

2.11 महाराष्ट्र में घूमने की जगह अलीबाग – Maharashtra Me Ghumne Ki Jagha Alibag In Hindi

महाराष्ट्र में घूमने की जगह अलीबाग - Maharashtra Me Ghumne Ki Jagha Alibag In Hindi

अलीबाग महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बसा एक छोटा सा तटीय (Coastal) शहर है जो पूरे साल पर्यटकों द्वारा वीकेंड पर छुट्टी मानाने का पर्यटन स्थल है। अलीबाग को ‘मिनी-गोवा’ के नाम से भी जाना जाता है। औपनिवेशिक इतिहास में डूबा शहर अलीबाग मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो अपने रेतीले समुद्र तटों, साफ हवा, कई मंदिरों और किलों से भरपूर है। अलीबाग एक छोटा शहर होने के बाद भी अपने पर्यटकों को काफी निराश नहीं करता।

2.12 महाराष्ट्र में घूमने वाली जगह खंडाला – Maharashtra Me Ghumne Wali Jagha Khandala In Hindi

महाराष्ट्र में घूमने वाली जगह खंडाला - Maharashtra Me Ghumne Wali Jagha Khandala In Hindi

खंडाला सह्याद्रि की तलहटी पर स्थित महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो सुंदर घाटियों, घास की पहाड़ियों, शांत झीलों और धुंध भरे झरनों के साथ मुंबई के लोगों के लिए आदर्श पर्यटन स्थल है। अगर आप महाराष्ट्र के भाग दौड़ वाले शहरों से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो खंडाला एक आदर्श जगह है। मानसून के दौरान प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है।

2.13 महाराष्ट्र का पर्यटन स्थल भंडारा – Maharashtra Ka Prayatan Sthal Bhandardara In Hindi

महाराष्ट्र का पर्यटन स्थल भंडारा - Maharashtra Ka Prayatan Sthal Bhandardara In Hindi

भंडाराड़ा महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वतमाला में स्थित एक पर्यटन हिल स्टेशन है जहां पर आप प्रकृति के सभी आशीर्वाद को देख सकते हैं। भंडाराड़ा हरियाली, झरने और पहाड़ों से घिरी एक ऐसी जगह है जो शहरवासियों के लिए परफेक्ट हॉलिडे स्पॉट है। भंडाराड़ा मुंबई से 117 किमी है। मुंबई से रोड के माध्यम से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

2.14 ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटन – Tadoba National Park In Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटन - Tadoba National Park In Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान अपनी प्राकृतिक विरासत के लिए है जो भारत के सबसे रोमांचक और सर्वश्रेष्ठ संरक्षित टाइगर रिजर्व में से एक है, जहां पर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक दृश्यमान बाघ है। ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो चंद्रपुर जिले में स्थित है। यह स्थान वन्यजीवों और प्रकृति प्रेमियों किये वीकेंड पर जाने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है। इस क्षेत्र में वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है।

2.15 महाराष्ट्र की प्रसिद्ध जगह कोल्हापुर – Maharashtra Ki Famous Jagha Kolhapur In Hindi

महाराष्ट्र की प्रसिद्ध जगह कोल्हापुर - Maharashtra Ki Famous Jagha Kolhapur In Hindi

कोल्हापुर महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम में पंचगंगा नदी के तट पर स्थित है एक ऐसा शहर है जो अपनी चप्पलों आभूषण और व्यंजनों की वजह सेएक लोकप्रिय स्थान बन गया। कोल्हापुर का नाम कोल्हासुर की एक पौराणिक कहानी से लिया गया है कोल्हासुर – एक दानव जिसका वद्ध देवी महालक्ष्मी ने किया था। यहां का प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर महालक्ष्मी के सम्मान में स्थित है।

2.16 रायगढ़ महाराष्ट्र के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल – Maharashtra Ka Aetihasik Sthal Raigad In Hindi

रायगढ़ महाराष्ट्र के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल - Maharashtra Ka Aetihasik Sthal Raigad In Hindi

रायगढ़ महाराष्ट्र का एक ऐतिहासिक रूप से समृद्ध जिला है जो कोंकण क्षेत्र में स्थित है और मुंबई हार्बर, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी और अरब सागर घिरा हुआ है। मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1656 में यह क्षेत्र जीता था और इसके बाद उनका राज्य रायगढ़ में स्थानांतरित हो गया। रायगढ़ किला इस जगह के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जिसका निर्माण समुद्र तल से काफी ऊँचाई पर चट्टान के अनियमित ढलान पर बनाया गया है। इस किले में शिवाजी की समाधि (कब्र) को रखा गया है। रायगढ़ को पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है क्योंकि यह ऐतिहासिक स्थलों, कला और व्यंजनों के माध्यम से पूर्वजों की संस्कृति को संरक्षित करने में कामियाब रहा है।

2.17 महाराष्ट्र का पर्यटन स्थल नागपुर – Maharashtra Ka Paryatan Sthal Nagpur In Hindi

महाराष्ट्र का पर्यटन स्थल नागपुर - Maharashtra Ka Paryatan Sthal Nagpur In Hindi

नागपुर महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन शहर है जो अपने कई पर्यटन आकर्षणों जैसे अंबाझरी झील, फुटाला झील, रामटेक किला मंदिर, दीक्ष भूमी, बोहरा मस्जिद और नारंगी बागों के लिए जाना जाता है। नागपुर अपने मनोरम रसदार किस्मों के संतरों के साथ महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी भी है और यह शहर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है।

2.18 महाराष्ट्र में देखने लायक जगह सूर्यमल – Maharashtra Me Dekhne Layak Jagah Suryamal In Hindi

महाराष्ट्र में देखने लायक जगह सूर्यमल - Maharashtra Me Dekhne Layak Jagah Suryamal In Hindi

सूर्यमल ठाणे जिले में स्थित इस क्षेत्र की प्रमुख चोटी है और महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह छोटी सुंदर पहाड़ी साथ पर्यटकों के लिए एक खास जगह है जो बेहद लुहवानी है। आपको बता दें कि यह जगह घाटियों और हरे-भरे जंगलों से समृद्ध है जो प्रकृति उत्साही लोगों के लिए स्वर्ग के सामान जगह है। अगर आप शहर के भीड़ वाले वातावरण से बचना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक आदर्श जगह है।