Pages

Showing posts with label Solution. Show all posts
Showing posts with label Solution. Show all posts

Friday, April 30, 2021

Class 5 - Hindi - कक्षा 5 - हिंदी - पाठ - 2 - फसलों का त्योंहार - प्रश्न उत्तर


 



NCERT Solutions for Class 5 Hindi Fasalon ka Tyohar

रिमझिम पाठ-2. फ़सलो का त्योहार
मौसम का अंदाज
प्रश्न 1.“खिचड़ी में अइसन जाड़ा हम पहिले कब्बो न देखनी|”यहाँ तुम ‘खिचड़ी’ से क्या मतलब निकाल रही हो?

उत्तर-यहाँ खिचड़ी से मतलब मकर-संक्रांति से है|

प्रश्न 2.क्या कभी ऐसा हो सकता है कि सूरज बिल्कुल ही न निकले?
अगर ऐसा हो तो …………… अपने साथियों के साथ बातचीत करके लिखो|

उत्तर-अगर सूरज न निकले तो चारो ओर अँधेरा रहेगा और ठंड भी अधिक हो जाएगी|

प्रश्न 3.बाहर देखने से समय का अंदाजा क्यों नहीं हो पा रहा था?जिनके पास घड़ी नहीं होती वे समय का अनुमान किस तरह से लगते है?
उत्तर-
बाहर सूरज नहीं निकला था, इसलिए समय का अंदाजा नहीं हो पा रहा था| जिसके पास घड़ी नहीं होती, वे समय का अनुमान सूरज को देखकर लगाते है|


NCERT Solutions for Class 5 Hindi Fasalon ka Tyohar

तुम्हारी जुबान
प्रश्न-(क) “आज ई लोग के उठे के नईखे का?”

उत्तर- आज ये लोग क्या उठेंगे नहीं?

(ख) “जा भाग के देख कर के पत्ता आइल की ना?”
इन वाक्यों को अपने घर की भाषा में लिखो|

उत्तर- जा भागकर देख केले के पत्ते आए के नहीं|


NCERT Solutions for Class 5 Hindi Fasalon ka Tyohar

भारत तेरे रंग अनेक
प्रश्न 1. विविधता हमारे देश की पहचान है| फसलों का त्योहार हमारे देश के विविध रंग-रूपों का एक उदाहरण है| नीचे विविधता के कुछ और उदाहरण दिए गए हैं| 5 – 5 बच्चों का समूह 1 – 1 उदाहरण ले और उस पर जानकारी इक्कट्ठी करें| (जानकारी चित्र, फोटोग्राफ, कहानी, कविता, सूचनापारक सामग्री के रूप में हो सकती है| ) हर समूह इस जानकारी को कक्षा में प्रस्तुत करें|
 *भाषा *कपड़े *नया वर्ष *भोजन *लोक कला *लोक संगीत

उत्तर- भाषा – भारत में हर जगह पर विभिन्न भाषाएं बोली जाती है| लेकिन राष्ट्रभाषा के रूप में सारे भारत में हिंदी का ही प्रयोग होता है|
कपड़े – भारत के विभिन्न प्रांतों में अलग – अलग तरह के कपड़े पहने जाते हैं |
नया वर्ष – भारत के अलग – अलग राज्य में नया वर्ष विभिन्न तरह से मनाया जाता है |
भोजन – देश के अलग – अलग राज्य में विभिन्न तरह के भोजन मिलते हैं |
लोक कला – भारत को अलग अलग राज्य में विभिन्न कलाएं विद्यमान है, जो भारत की संस्कृति को बनाए हुए हैं|
लोक संगीत – भारत में सभी राज्य के अलग – अलग लोकसंगीत है | छात्र स्वयं कक्षा में प्रस्तुत करें|

प्रश्न 2.तुम्हें कौन-सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है और क्यों? इस दिन तुम्हारी दिनचर्या क्या होती है?

उत्तर-हमें होली का त्योहार सबसे अच्छा लगता है क्योंकि, इस दिन चारों ओर रंग ही रंग देखने को मिलते हैं|
इस दिन हम सुबह से ही जोश तथा उत्साह से भरे रहते हैं| गुजिया इस त्यौहार की मुख्य मिठाई है| जो लोग बड़े आनंद से खाते हैं|


NCERT Solutions for Class 5 Hindi Fasalon ka Tyohar

अन्न के बारे में
प्रश्न-(क) फसल के त्योहार का ‘तिल’ का बहुत महत्व होता है| तिल का किन – किन रूपों में इस्तेमाल किया जाता है? पता करो?

उत्तर- तिल से विभिन्न प्रकार के पकवान तथा मिठाईयां बनाई जाती है| इससे तेल भी बनता है|

(ख) तुम जानती हो कि तिल से तेल बनता है? और किन चीजों से तेल बनता है और कैसे? हो सके तो तेल की दुकान में जाकर पूछो|

उत्तर- तिल के अतिरिक्त नारियल, सरसों, आंवला, मूंगफली, बादाम और फूलों से तेल बनता है| यह तेल मशीनों द्वारा निकाला जाता है|


NCERT Solutions for Class 5 Hindi Fasalon ka Tyohar

किसान और चीजों का सफ़र
किसान और खेती हममें से बहुत से लोगों की जानी – पहचानी दुनिया का हिस्सा है नहीं है | विशेष रुप से शहर के ज्यादातर लोगों को या अहसास नहीं है कि हमारी जिंदगी किस हद तक इससे जुड़ी हुई है| देश के कई हिस्सों में आज किसानों को जिंदा रहने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ रहा है| अगर यह जानने की कोशिश करें कि हम दिन भर जो चीज खाते हैं वह कहां से आती है तो- किसानों की हमारी जिंदगी में भूमिका को हम समझ पाएंगे| आलू की पकौड़ी, बर्फी और आइसक्रीम इन तीन चीजों के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जानकारी इकट्ठी करो और ‘मेरी कहानी’ के रूप में चीज उसे लिखो|

किन चीजों से बनती है|
इन चीजों का जन्म कहां होता है?
हम तक पहुंचने का उनका सफर क्या है?
किन – किन हाथों से होकर हम तक पहुंचती है?
हम इस पूरे सफर में किन लोगों की कितनी मेहनत लगती है?
इन लोगों में से किसको कितना मुनाफा मिलता है?
अ गले वर्ष कक्षा 6 में सामाजिक एवं राजनीतिक विषय के बारे में पढ़ोगी तो उपाय के सफर में शामिल लोगों की दिनचर्या पता करने का मौका भी मिलेगा|

उत्तर- * आलू की पकोडी आलू और बेसन से बनती है| बर्फी खोये से बनती है व आइसक्रीम दूध से बनती है|
* इन चीजों का जन्म किसानों के घरों में होता है|
* हम तक ये चीजें किसानों के बाद व्यापारियों के माध्यम से पहुंचती है|
* यह चीजें हम तक किसानो, व्यापारियों तथा दुकानदारों के हाथों से होकर पहुंचती है|
* इस पूरे कार्य में किसान तथा व्यापारियों की बहुत मेहनत लगती है|
* इन लोग में से किसानों को कम तथा व्यापारी को उनसे कुछ ज्यादा मुनाफा मिलता है|


NCERT Solutions for Class 5 Hindi Fasalon ka Tyohar

खास पकवान
प्रश्न 1. ‘गया’ शहर तिलकुट के लिए भी प्रसिद्ध है| हमारे देश में छोटी – बड़ी ऐसी कई जगह है जो अपने खास पकवान के लिए मशहूर हैं| अपने परिवार के लोगों से पता करें उनके बारे में बताओ|

उत्तर-हमारे देश में मथुरा पेड़े के लिए, आगरा के पेठे के लिए और हरियाणा के घेवर के लिए प्रसिद्ध है|


NCERT Solutions for Class 5 Hindi Fasalon ka Tyohar

प्रश्न 2. पिछले दो वर्षोमें तुमने ‘काम वाले शब्दों’ के बारे में जाना|
इन शब्दों को क्रिया भी कहते हिया क्योकि क्रिया का संबन्ध कोई काम ‘करने’ से है| नीचे खिचड़ी बनाने की विधि दी गई| इसमें बीच-बीच में कुछ क्रियाये छूट गई है| उचित क्रिया का प्रयोग करते हुए इसे पूरा करो|
छोंकना पीसना पकाना धोना परोसनाभूनना बंगाली ‘खिचुरी’ (5 व्यक्तियों के लिए)
सामग्रीमात्रा

अदरक20 ग्राम
लहसुन 3 फाँके
इलायची के दाने3 छोटी
दालचीनी2 से.मी. का एक टुकड़ा
पानी4 प्याले
मूँग दाल प्याले
सरसों का तेल3 बड़े चम्मच
तेज पत्ते2
जीरा छोटा चम्मच
प्याज बारीक कटा हुआ1 मंझोल
चावल धुले हुए1 प्याला
फूल गोभी बड़े-बड़े टुकड़ो में कटी हुई 200 ग्राम
आलू छीलकर चार-चार टुकड़ो में कटे हुए2
मटर के दाने प्याला
धनिया पिसा हुआ 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पिसी हुई छोटा चम्मच
चीनी 1 चम्मच
घी2 बड़े चम्मच
नमक और हल्दी अंदाज से

उत्तर-विधि – इलाइची, दालचीनी और लौंग में थोड़ा – थोड़ा पानी (एक छोटा चम्मच) डालते हुए पीस लो| अदरक और लहसुन को इकट्टा पीसकर पेस्ट बनाओ| दाल को कढ़ाई में डालो और धीमी आंच पर सुनहरी भूरी होने तक भून लो अब दाल निकालकर पीस लो| तेल को कुकर में डालकर गर्म करो| तेल गर्म होने पर तेज पत्ते और जीरा डालो| जीरा जब चटकने लगे, तो प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भुनो| अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर कुछ मिनट तक भूनों| धुली हुई दाल, चावल और सब्जी डालों और अच्छी तरह मिलाओ| और शेष पानी (4 प्याले) डाल कर एक बार हिलाओ| कुकर बंद करो| तेज आँच पर पूर्ण प्रेशर आने दो| अब आँच तेज करके 4 मिनट तक पकाओ| भाप निकल जाने पर कुकर खोलो, मसालों का पेस्ट मिलाओ| खिचुरी घी, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च से छौक कर परोसो|

Class - 4 Hindi - कक्षा - 4 हिंदी - पाठ - 3 किरमिच की गेंद - प्रश्न उत्तर

 



NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 पाठ्यपुस्तक से

कहानी की बात
(क) दिनेश की माँ मशीन चलाते-चलाते बोलीं, “बेटा, कहाँ जा रहे हो?”

  • दिनेश की माँ कौन-सी मशीन चला रही होंगी?
  • तुमने इस मशीन को कहाँ-कहाँ देखा है।

उत्तर:

  • दिनेश की माँ सिलाई वाली मशीन चला रही होंगी।
  • मैंने इस मशीन को अपने घर में और पड़ोस के घरों में देखा है।

(ख) दिनेश ने सारी सीताफल की बेल छान मारी।

  • दिनेश क्या खोज रहा था?
  • दिनेश को कैसे पता चला होगा कि क्यारी में वही चीज़ गिरी है?

उत्तर:

  • दिनेश वह चीज खोज रहा था जिसकी धम से गिरने की आवाज उसने सुनी थी।
  • दिनेश ने अनुमान लगाया होगा कि क्यारी में वही चीज़ गिरी है।

(ग) दिनेश अच्छी तरह जानता था कि गेंद दीपक की नहीं है।

  • दिनेश को यह बात कैसे पता चली कि गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?
  • दीपक बार-बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा।

उत्तर:

  • दिनेश को पता था कि दीपक की गेंद पाँच महीने पहले खोई थी। और यह गेंद, बिल्कुल नई थी, चमचमाती हुई।
  • दीपक की अपनी गेंद खो गई थी। इसलिए वह मिली हुई गेंद को हथियाना चाहता था।

गेंद किसकी
(क) दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे में कौन-कौन सी बातें बनाई?
उत्तर:
दीपक ने गेंद को अपना बताते हुए बोला-उसकी गेंद पाँच महीने पहले खो गई थी। उसकी गेंद पर ऐसा ही लाल | रंग का निशान था, जैसा इस गेंद पर है। उसकी गेंद के टप्पे से भी ऐसी ही आवाज आती थी। वह अपने पापा से भी कहलवा सकता है कि यह गेंद उसी की है।

(ख) अगर दीपक और दिनेश गेंद के बारे में फैसला करवाने तुम्हारे पास आते, तो तुम गेंद किसे देतीं? यह भी बताओ कि तुम यह फैसला किन बातों को ध्यान में रखकर करतीं?
उत्तर:
मैं गेंद दिनेश को देती क्योंकि वह (गेंद) उसी को मिली थी। दीपक झूठ बोल रहा था। वह किसी भी तरह गेंद हथियाना चाह रहा था।

गेंद की कहानी
गेंद स्कूटर के साथ कहीं चली गई।
उसके बाद गेंद के साथ क्या-क्या हुआ होगा? सोचकर बताओ।
उत्तर:
स्कूटर वाले के घर के बच्चे नई गेंद देखकर खुश हो गए होंगे। वे गेंद लेकर तुरंत खेलने चले गए होंगे।

पहचान
मान लो तुम्हारा कोई खिलौना घर में ही कहीं खो गया है। तुमने अपने साथियों को घर पर बुलाया है ताकि सब मिलकर उसे खोज लें। तुम अपने खिलौने की पहचान के लिए अपने साथियों को कौन-कौन सी बातें बताओगी? लिखो।
उत्तर:
मान लो कि वह खिलौना गुड़िया है। पहचान के लिए मैं अपने साथियों को बताऊँगी कि यह जापानी गुड़िया है। जो बिजली से नाचती है। वह गुलाबी फ्रॉक पहनी है। उसके बाल घने, लंबे और काले हैं। उसकी आँखें इस समय बंद होंगी।

कहाँ
सामने की क्यारी में भिंडियों के ऊँचे-ऊँचे पौधे थे।
एक ओर सीताफल की घनी बेल फैली हुई थी।
सीताफल की बेल होती है और भिंडी का पौधा बताओ और कौन-कौन सी सब्ज़ियाँ बेल और पौधे पर लगती है।

बेलपौधा
कद्दूटमाटर
तोड़ीबैंगन
करेलामिर्च
ककड़ीपपीता
मटर

तरह-तरह की गेंदें
गेंदों के अनेक रंग-रूप होते हैं। अलग-अलग खेलों में अलग-अलग प्रकार की गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है। नीचे दी गई जगह में खेलों के अनुसार गेदों की सूची बनाओ।
उत्तर:

क्रिकेटकिरमिच
हॉकीरबड़
फुटबॉलचमड़ा
बॉलिबालचमड़ा
टेनिसप्लास्टिक

खोजो आस-पास
दिनेश चिक सरकाकर बरामदे की ओर भागा।

(क) चिक पर्दे का काम करती है पर चिक और पर्दे में फर्क होता है।
इन दोनों में क्या अंतर है? समूह में चर्चा करो।।
इसी तरह पता लगाओ कि इन शब्दों में क्या अंतर है?

  • टहनी-तना
  • पेड़-पौधा
  • घूस-चूहा
  • मुँडेर-चारदीवारी,

उत्तर:

  • टहनी – पेड़ की डाली।
    तना – पेड़ का मुख्य भाग जो काफी मोटा होता है।
  • पेड़ – बड़ा और मजबूत होता है।
    पौधा – छोटा और कमजोर होता है।
  • घूस – घूस बड़ा होता है।
    चूहा – चूहा छोटा होता है।
  • मुँडेर – छत के चारों तरफ उठी दीवार मँडेर कहलाती है। यह अधिक ऊँची नहीं होती है।
    चारदीवारी – घर या ‘जमीन को चारों ओर से घेरने के लिए उठाई गई दीवार। यह अधिक ऊँची होती है।

(ख) चिक सरकंडे से भी बनती है और तीलियों से भी।
सरकंडे से और क्या-क्या बनता है? अपने आसपास पता करो और लिखो।
उत्तर:
सूप चटाई कलम टोकरी

क्लब बनाएँ।
मान लो तुम्हें अपने स्कूल में एक क्लब बनाना है जो स्कूल में खेल-कूद के कार्यक्रमों की तैयारी करेगा।

  • इस क्लब में शामिल होने और इसको चलाने आदि के बारे में नियम सोचकर लिखो।
  • तुम्हारे विचार से इस क्लब को अच्छी तरह चलाने के लिए नियमों की ज़रूरत है या नहीं? अपने जवाब का कारण भी बताओ।

उत्तर:
क्लब में शामिल होने और इसको चलाने आदि के बारे में नियम-

  • अनुशासन का ध्यान रखना होगा।
  • मैनेजर की बात सभी को मानना होगा।
  • खेल का अभ्यास करने के लिए प्रतिदिन शाम में आना होना।
  • क्लब की देखभाल के लिए कुछ पैसे हर महीने देने होंगे।
  • क्लब को सुचारु रूप से चलाने के लिए सबका सहयोग होना चाहिए।

क्लब को अच्छी तरह से चलाने के लिए कुछ नियमों की सख्त जरूरत होती है क्योंकि तभी वह ज्यादा दिनों तक टिक पाएगा।

एक, दो, तीन
दिनेश ने तिमंजिली इमारत की ओर देखा।
जिस इमारत में तीन मंज़िलें हों, उसे तिमंजिली इमारते कहते हैं।
बताओ, इन्हें क्या कहेंगे?
NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 किरमिच की गेंद 1

सब्ज़ी एक नाम अनेक
एक ही सजी या फल के नाम अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग होते हैं। नीचे ऐसे कुछ नाम दिए गए हैं।

सीताफलकांदाबटाटाअमरुदतोरीशरीफ़ा
काशीफलबैंगननेनुआतरबूजकुम्हड़ाघीया
  • बताओ कि तुम्हारे घर, शहर या कस्बे में इनमें से कौन-कौन से शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं?
  • बाकी नामों का इस्तेमाल किन-किन स्थानों पर होता है? पता करो।

उत्तर:

  • सीताफल, कांदा, अमरूद, तोरी, शरीफ़ा, बैंगन, तरबूज, घीया।
  • काशीफल – उत्तर: प्रदेश
  • कुम्हड़ा – उत्तर: प्रदेश
  • नेनुआ – बिहार
  • बटाटा – गुजरात